गुरुवार, 1 जुलाई 2010

नाइजीरिया टीम हुई निलंबित

फीफा विश्व कप-2010 में नाइजीरिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नाइजीरियाई राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने राष्ट्रीय टीम को दो साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से निलंबित कर दिया है।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता इमा निबोरो ने बुधवार को टीम के निलंबन की घोषणा की। जोनाथन ने नाइजीरिया फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) को भंग करने का भी आदेश दिया है।

इस निलंबन के बाद नाइजीरियाई टीम अगले दो वर्षो तक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेगी। उल्लेखनीय है कि विश्व में नाइजीरिया ग्रुप-बी में था और वह अंतिम-16 में स्थान नहीं बना सका था।

एनएफएफ के प्रवक्ता आदेमोला ओलाजिरे ने कहा कि अभी उन्हें रासष्ट्रपति के इस फैसले बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर एनएफएफ के अन्य अधिकारी ने बताया, "मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार हम कदम नहीं उठा सकते। हम इस बारे में आधिकारिक

सूचना का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकेंगे।"
उधर, विश्व फुटबाल महासंघ फीफा ने भी कहा है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

source:http://www.samaylive.com/sports-hindi/football-world-cup-2010/index.1.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें